फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man beaten to death after being called from home for Tilak ceremony

Gorakhpur News: घर से बुला ले गए तिलक समारोह में.. युवक की पीटकर हत्या

Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man beaten to death after being called from home for Tilak ceremony
झंगहा इलाके की घटना, मृतक के भाई सूरज निषाद की तहरीर पर आठ आरोपियों पर केस
विज्ञापन




मारपीट के बाद खून से लथपथ अवस्था में युवक को छोड़कर भाग गए थे आरोपी



झंगहा /ब्रह्मपुर। इलाके के नदुआज्ञानपार काली टोला निवासी राजू उर्फ धीरज निषाद (20) की बुधवार देर रात लाठी-डंडे व रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। वह फेरिया टोला में तिलक समारोह में गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस घायल को ब्रह्मपुर पीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सूरज निषाद की तहरीर पर झंगहा थाने में आठ आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।



जानकारी के मुताबिक, धीरज बंगलूरू में पेंट पालिश का काम करता था। होली पर घर आया, इसके बाद से यहीं पर काम कर रहा था। उसके दो भाई एक बहन हैं। वह सबसे छोटा था। धीरज निषाद की माता लालती देवी कुछ दिन पूर्व छत से गिर गई थीं। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। पिता मुखलाल निषाद हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन




बड़े भाई सूरज ने तहरीर देकर बताया कि धीरज बुधवार की रात आठ बजे काम करके घर आया। सभी लोगों ने एक साथ खाना। रात करीब 9:45 बजे के लगभग धीरज के मोबाइल पर किसी का फोन आया। 15 मिनट बाद तीन-चार युवक बाइक से घर आए। वे धीरज को एक तिलक समारोह में साथ लेकर चले गए। देर होने पर रात करीब 10:45 बजे धीरज के मोबाइल पर फोन किया गया तो रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




थोड़ी देर बाद गांव का एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि तिलक समारोह के पास 20 नंबर बोरिंग पर धीरज खून से लथपथ गिरा पड़ा है। वहां पहुंचे तो पता चला कि पुलिस उसे लेकर पीएचसी ब्रह्मपुर गई है। वहां जाने पर उसके मौत की जानकारी मिली।



भाई बोला- तिलक समारोह में गांव वालों ने किया बीच-बचाव, नहीं माने आरोपी



सूरज निषाद ने आरोप लगाया कि भाई धीरज निषाद को झंगहा मिश्रौलिया का सूरज निषाद घर से बुलाकर ले गया था। पोछिया टोला में ले जाकर अपने अन्य साथी रामप्रीत निषाद, मुकेश निषाद, सागर निषाद, अभिषेक निषाद, धीरज निषाद, गौतम निषाद, आनंद निषाद व अन्य के साथ तिलक समारोह में जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। इससे भाई को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। सूरज ने बताया कि तिलक समारोह में गांव से दीनानाथ, सत्येंद्र, आरदीप और प्रशांत भी गए थे। उन्होंने बीचबचाव की कोशिश की थी, लेकिन आरोपियों ने भाई की हत्या कर दी।




-

वर्जन



केस दर्ज करके चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक की हत्या किस कारण की गई, इसके बारे में पता किया जा रहा है। जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed