फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Work will start soon on the birthplace of Yogananda, Rs 5 crores received

Gorakhpur News: योगानंद की जन्मस्थली पर जल्द शुरू होगा कार्य, मिले पांच करोड़

Wed, 26 Feb 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Work will start soon on the birthplace of Yogananda, Rs 5 crores received
27.66 करोड़ की लागत से बनेगा चार तल का योग भवन
विज्ञापन


गोरखपुर। दुनिया को योग का पाठ पढ़ाने वाले परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर उनकी बचपन की यादें संजोने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कोतवाली से सटे उनके जन्मस्थान की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहां योग भवन के निर्माण का खाका तैयार हो चुका है। भूमि तल सहित चार तल के भवन के निर्माण के लिए 27.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। शासन से पांच करोड़ जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही पर्यटन विभाग की ओर से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।


योग भूमि का निर्माण 1360 वर्गमीटर में कराया जाना है। इसमें भूमि तल के बाहर हिस्से में एक लॉन विकसित किया जाएगा, योगानंद की प्रतिमा यहां लगाई जाएगी। पहले तल पर संग्रहालय और पुस्तकालय बनेगा। योगानंद के अलग-अलग मुद्रा में चित्रों को अवलोकनार्थ सजाया जाएगा। उनसे जुड़े बहुमूल्य सामानों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरा तल पर उस स्थान को मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा, जहां आज से 131 वर्ष पहले पांच जनवरी को क्रिया योग के प्रणेता योगानंद का जन्म हुआ था। मंदिर के सामने केंद्र का दूसरा योग सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें बैठकर योगानंद की शिष्य परंपरा के लोग योग व ध्यान कर सकेंगे। तीसरे और अंतिम तल पर दो हाल बनाए जाएंगे, जिसमें योगाभ्यास करने का इंतजाम रहेगा। ध्यान के लिए अगल से स्थान निर्धारित रहेगा। उप निदेशक पर्यटन विभाग रवींद्र कुमार मिश्र के अनुसार बजट की पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed