{"_id":"6838b1e3306d9bc8d10bb9ef","slug":"gorakhpur-news-women-sitting-in-an-auto-stole-the-chain-of-a-woman-going-to-her-maternal-home-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-953165-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिलाओं ने मायके जा रही महिला की चुराई चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिलाओं ने मायके जा रही महिला की चुराई चेन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विष्णु मंदिर से पूजा कर गुलरिहा में मायके जा रही थी महिला
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के विष्णु मंदिर से बृहस्पतिवार की सुबह गुलरिहा में मायके जा रही महिला का चेन ऑटो सवार महिलाओं ने चुरा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिलाएं रेल विहार के पास उतरकर भाग गईं। पीड़िता मायके पहुंची तब उसे चेन चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मामले जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चौरी चौरा इलाके की बंसहिया निवासी विंध्यवासिनी दुबे बुधवार को दवा कराने के लिए गुलरिहा स्थित अपने मायके आई थीं। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे विष्णु मंदिर पूजा करने गई थी। 11 बजे के करीब मंदिर से पूजा कर गुलरिहा में मायके जाने के लिए मंदिर के सामने ऑटो में सवार हुई। कुछ दूर पहुंची थी कि तीन महिलाएं ऑटो रोककर बैठ गईं। आरोपी महिलाएं अपने पैर से विंध्यवासिनी का पैर दबाने लगीं। पैर दर्द करने लगा तो वह झुक कर अपना पैर सहलाने लगी। इसी दौरान आरोपी महिलाओं ने गले से चेन चुरा लिया। चेन चुराने के बाद वह चरगांवा स्थित रेल विहार चौराहे के पास उतरकर भाग गईं। पीड़िता जब मायके पहुंची तब चेन चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदार के माध्यम से शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।