{"_id":"66c3bfb81dd27230bb0ac0b4","slug":"gorakhpur-news-women-had-to-wait-a-long-time-for-bus-travel-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-658214-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस यात्रा के लिए महिलाओं को करना पड़ा बहुत इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस यात्रा के लिए महिलाओं को करना पड़ा बहुत इंतजार
Tue, 20 Aug 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। सोमवार को बस में यात्रा के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। महिलाएं सुबह घर से निकल गईं कि वह शुभ मुहूर्त के समय भाई के पास पहुंच जाएंगी लेकिन समय से बस न मिलने की वजह से उनको देरी हो गई।
निशुल्क बस यात्रा का लाभ करीब 71 हजार महिलाओं ने लिया। सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास रेलवे बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं मिल रही। देरी से बस मिलने के कारण महिलाएं काफी परेशान दिखीं।
सलेमपुर जा रही सावित्री देवी ने बताया कि मुहूर्त पर पहुंचना था लेकिन बस नहीं मिल रही। इसके कारण समय पर पहुंचना मुश्किल है। बस चालकों का कहना था कि भीड़ बहुत ज्यादा है। जिसकी वजह से लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही यात्री बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
--
बोले यात्री..
प्रदेश सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है कि रक्षाबंधन पर हमारे लिए यात्रा निशुल्क है। लेकिन बस आ नहीं रही है जिससे कारण बहुत काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
अंजली पासवान
तमकुही जाने के लिए बस का बहुत देर से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई है। लगता है शुभ मुहूर्त तक नहीं पहुंच पाएंगे।
पिंकी कुमारी