{"_id":"67f81cb88304e69622033072","slug":"gorakhpur-news-women-created-a-ruckus-over-not-allowing-post-mortem-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-898270-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
गार्ड के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से उलझी महिलाएं, मान-मनौवल के बाद मानी
गुलरिहा। उरुवा थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर मृतक के घर की महिलाओं ने हंगामा किया। गार्ड और पुलिस से भी भिड़ गईं।
कोटिया गांव निवासी रणविजय (25) पुत्र सुरेश मंगलवार को अपने ससुराल में गया हुआ था। वहां किसी बात को ले विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मेडिकोलीगल केस होने के नाते शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया में जुट गए। इसी बीच मृतक के घर की तीन महिलाएं पोस्टमार्टम न कराने को लेकर मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर-11 में हंगामा करने लगीं। ड्यूटी पर तैनात गार्डों और चौकी की पुलिस से भी भिड़ गईं। काफी मशक्कत के बाद शाम में शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।