फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman injured in road accident dies during treatment

Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 22 Mar 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman injured in road accident dies during treatment
बाइक की ठोकर से घायल हुई थी महिला, जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

ब्रम्हपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के चौरीचौरा-नेकवार मार्ग पर जंगल रसुलपुर नंबर दो के बंगला टोले के सामने ऑटो से उतर कर घर जा रही एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। आसपास के लोग इलाज के लिए उसे पीएचसी लाए। गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। झंगहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, बाइक सवार तीन नाबालिग भी चोटिल हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल रसुलपुर नंबर दो के बंगाला टोला निवासी राजेंद्र निषाद की पुत्री पिंकी की शादी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौता निवासी संजय से हुई थी। बृहस्पतिवार को नई बाजार से अपने घर के लिए ऑटो से निकली। गांव के सामने ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान नेकवार की तरफ से एक ही बाइक पर तीन नाबालिग तेज गति से आते दिखे। महिला अभी बचने का प्रयास करती तबतक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस बाइक जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed