फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman arrested for stealing 2.75 lakhs from shop's cash counter

Gorakhpur News: दुकान के कैश काउंटर से 2.75 लाख चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman arrested for stealing 2.75 lakhs from shop's cash counter
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

बड़हलगंज। पुलिस ने कस्बा स्थित जूते की दुकान के काउंटर से 2.75 लाख रुपये चोरी करने वाली महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान मऊ के दोहरीघाट के अहिरौटी निवासी इंद्रजीत सोनकर की पत्नी छानी सोनकर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में देवरिया के बरहज स्थित जयनगर में रहती है। पुलिस ने महिला के पास से 17 हजार 200 रुपये बरामद किया है।

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला बीते 11 जून को अपनी 13 साल की बेटी के साथ बड़हलगंज निवासी राकेश कुमार के जूते की दुकान पर पहुंची थी। वहां काउंटर में रखे 2.75 लाख रुपये लेकर भाग निकली थी। आरोपी महिला की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला कोे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। इस घटना के समय महिला की नाबालिग बेटी भी उसके साथ थी। इसे देखते हुए नाबालिग को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed