फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Wife beaten after second daughter was born, father-in-law's head also broken

Gorakhpur News: दूसरी बेटी पैदा होने पर पत्नी को पीटा, ससुर का सिर फोड़ा- पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
सार

अगस्त 2023 में पिपराइच थाना क्षेत्र के अगवा गांव में एक व्यक्ति ने बेटे की चाहत में पहली पत्नी के रहने के बावजूद दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी मनीता देवी की शादी रतनपुर के रहने वाले सिकंदर शर्मा से हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। मनीता ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले बेटे की चाहत में उसे प्रताड़ित करते हैं।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Wife beaten after second daughter was born, father-in-law's head also broken
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरी बेटी के जन्म लेने पर एक युवक ने पत्नी को पीट दिया। शुक्रवार की सुबह पत्नी के मायके वाले बेटी से मिलने पहुंचे तो उनसे भी कहासुनी हो गई। इसके बाद लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे वाॅर्ड के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


आरोपी युवक ने सास को पीटा, जबकि मारपीट में ससुर का सिर फट गया। मारपीट में दोनों पक्षों को चोट लगी है। दोनों पक्ष फरियाद लेकर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के औराही निवासी नीशू की शादी पांच वर्ष पहले पिपराइच क्षेत्र के तिनकोनिया निवासी जेठू से हुई थी।

उनकी तीन साल की एक बेटी है। दूसरी बार गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उम्मीद जताई थी कि इस बार बेटा होगा। नीशू को प्रसव पीड़ा होने पर बीआरडी मेडिकल काॅलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया। पैदा हुई बेटी का इलाज 500 नंबर बेड के बाल रोग विभाग में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी के पैदा होने पर जेठू नाराज हो गया और अस्पताल में ही पत्नी को पीटने लगा। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो बेटी से मिलने के लिए वह मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। इसके बाद उनसे भी कहासुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले।

नीशू की मां और चचेरी बहन को चोट लगी, पिता का सिर फट गया। वहीं, जेठू भी घायल हो गया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बेटा पैदा न होने पर की विवाहिता की पिटाई
03 मई 2025 को पिपराइच थाने में तहरीर देकर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। कुशीनगर के थाना अहिरौली बाजार निवासी खुशबू की शादी पिपराइच थाने के नबीपुर गांव निवासी बाबूलाल से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि दहेज तो बहाना है। सभी चाहते थे कि मुझे बेटा पैदा हो, मेरे पास तीन बेटियां हैं। इसी कारण ससुराल वालों ने पीटकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया।

बेटा न होने की वजह से कर ली दूसरी शादी

अगस्त 2023 में पिपराइच थाना क्षेत्र के अगवा गांव में एक व्यक्ति ने बेटे की चाहत में पहली पत्नी के रहने के बावजूद दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी मनीता देवी की शादी रतनपुर के रहने वाले सिकंदर शर्मा से हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। मनीता ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले बेटे की चाहत में उसे प्रताड़ित करते हैं।


इसके बाद उसका पति सिकंदर एक महिला को घर लेकर आया। बाद में पता चला कि वो उसकी दूसरी पत्नी अंशिका है। मनीता ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे और उसकी दोनों बेटियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने ससुराल के लोगों पर केस दर्ज करवाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed