फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, When wife asked for salty snacks with tea, husband beat her and bit her with his teeth.

Gorakhpur News: पत्नी ने चाय के साथ मांगा नमकीन, पति ने पहले पीटा; फिर दांत से काट लिया- घायल

Sun, 22 Sep 2024 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

झंगहा बाजार की संध्या ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण वह कई दिनों से खाना नहीं खाई थी। 20 सितंबर को उसे चाय के साथ नमकीन खाने का मन किया। पति जितेंद्र पासवान से नमकीन मांगते ही वह इतना नाराज हो गया कि पहले उसने मेरी पिटाई की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, When wife asked for salty snacks with tea, husband beat her and bit her with his teeth.
नमकीन( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर झंगहा  कस्बे में बीमार पत्नी को पति से चाय के साथ नमकीन मांगना मंहगा पड़ गया। नाराज पति ने पहले पत्नी की पिटाई की, इसके बाद उसे कई जगहों पर दांत से काट लिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस पति पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


झंगहा बाजार की संध्या ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण वह कई दिनों से खाना नहीं खाई थी। 20 सितंबर को उसे चाय के साथ नमकीन खाने का मन किया। पति जितेंद्र पासवान से नमकीन मांगते ही वह इतना नाराज हो गया कि पहले उसने मेरी पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद दांत से भी काट लिया। उसके साथ मिलकर सास फूलदेई ने भी मारापीटा। जिससे शरीर में कई जगह चोट आई है। दांत से काटने का भी निशान बन गया है। झंगहा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed