फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the ruckus was stopped during the Tilak ceremony, the groom's relatives were attacked in the baraat, a case was registered

Gorakhpur News: तिलक में हुडदंग से रोका तो बरात में दूल्हे के रिश्तेदारों पर किया हमला, केस

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the ruckus was stopped during the Tilak ceremony, the groom's relatives were attacked in the baraat, a case was registered
एम्स थाने में देवरिया के पीड़ित ने दर्ज कराया केस, आरोप लगाया तिलक में हुए विवाद का आरोपियों ने लिया बदला
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स इलाके में देवरिया से आई बरात में दूल्हे के रिश्तेदारों पर हमला कर मनबढ़ों ने घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तिलक में लड़की पक्ष से आए कुछ लोगों को हुड़दंग करने से रोका था। तब उन्होंने धमकी दी थी कि बरात लेकर आना तब सबक सिखाएंगे। इसी रंजिश में 22 मई को शादी के दिन जब बरात पहुंची तो हमला कर दिया।
देवरिया जिले के गौरी बाजार बड़हरा गांव के अमन कुमार की तहरीर पर एम्स थाने में क्षेत्र के ही रिंकू, पिट्टू, मनीष, रामशरण, समीर और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमन ने तहरीर देकर बताया कि भतीजे अरुण कुमार की शादी एम्स इलाके के रामूडीहा की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। 22 मई को शादी थी, इससे पहले 13 मई को तिलक चढ़ाने लड़की पक्ष के लोग बड़हरा आए थे। लड़की पक्ष के साथ ही मनबढ़ युवक भी आए थे। महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी हुड़दंग करने लगे। मना किया गया तब वे धमकी देते हुए बोले कि शादी के दिन बरात लेकर आना तब सबक सिखाएंगे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने सबको समझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 22 मई को बरात लेकर एम्स इलाके स्थित लड़की के घर पहुंचे। शादी विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब एक बजे मनबढ़ और उनको पीटने लगे। इस दौरान बचाने आए भतीजे अभिषेक सिंह पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed