फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Whatever CM Yogi did, he emerged as a model in the country: Nandi

सीएम योगी ने जो किया, वह देश में मॉडल बनकर उभरा : नंदी

Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Whatever CM Yogi did, he emerged as a model in the country: Nandi
गोरखपुर। पेप्सिको की फैक्टरी के उद्धाटन समारोह में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वह कर दिखाया और जो किया, वह पूरे देश में मॉडल बनकर उभरा। 2017 के पहले के यूपी, पूर्वांचल और गोरखपुर की तुलना आज के दौर से करने पर जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा। पहले की सरकारें जहां अपना, अपने परिवार, रिश्तेदार और फिर अपनी जाति तक सीमित थीं तो वहीं सीएम योगी ने बिना भेदभाव हर व्यक्ति के विकास के लिए काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवेश बदला है। आज का उत्तर प्रदेश सशक्त, समृद्ध और गतिशील प्रदेश है। 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का बुनियादी ढांचा व्हीलचेयर पर था और आज सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी औद्योगिक प्रगति के मामले में फर्राटा भर रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगा रहा वरुण बेवरेजेज : रविकांत जयपुरिया

वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया ने कहा कि वरुण बेवरेजेज, पेप्सिको के ब्रांड के विश्व के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। प्रदेश सरकार की इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियों से यूपी में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगाने का काम शुरू कर चुका है। 2025 के शुरुआत में वहां भी प्लांट के लोकार्पण की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वरुण बेवरेजेज को प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए भी सरकार फर्रुखाबाद में भूमि आवंटन कर चुकी है। उन्होंने सीएसआर फंड से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरुह हेल्थ क्लिनिक की पहल और गोरखपुर में भी ऐसी एक क्लिनिक के संचालन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

हर दिन 65 लाख बॉटलिंग का होगा उत्पादन
वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने कहा कि वरुण बेवरेजेज के आठ प्लांट अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गोरखपुर की यूनिट देश में सबसे नई तकनीकी और सबसे अधिक क्षमता वाली फैक्टरी है। यहां हर दिन 65 लाख बॉटलिंग का उत्पादन होगा। फैक्टरी में 1500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जबकि 10 हजार किसानों-पशुपालकों को दूध बेचकर आय बढ़ाने का मौका मिलेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed