फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Were selling expired packaged juice... sample sent for testing

Gorakhpur News: बेच रहे थे एक्सपायरी डेट का पैकेटबंद जूस...सैंपल जांच को भेजा

Tue, 14 Jan 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Were selling expired packaged juice... sample sent for testing
खोया मंडी में दुकान पर मिला चार गत्ता एक्सपायर्ड पेय पदार्थ
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में मिलावटी ही नहीं, एक्सपायर हो चुके पैकेटबंद जूस को भी सरेआम बेचा जा रहा है। खोया मंडी की एक दुकान पर बिक रहे इस जूस को पीने वालों ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की तो सोमवार को टीम जांच के लिए पहुंची। जांच में चार गत्ता खराब माल पकड़े जाने पर व्यापारी बहानेबाजी करने लगा। टीम ने सैंपल लेने के साथ ही खराब माल नष्ट करा दिया। अब बैच नंबर से इस बात की जांच की जाएगी कि ये माल किस दुकान से बेचा गया था।
शहर में मिलावटी जूस का धंधा चल रहा है, इसकी चर्चा थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इसकी पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि खोवा मंडी में एक दुकान पर एक्सपायर हो चुके ब्रांडेड जूस के पैकेट को खोलकर उसे भी बेच दिया जाता है। कई दिन से इसकी छानबीन में जुटी टीम सोमवार दोपहर में इस दुकान पर पहुंची। टीम ने जांच की तो चार गत्तों में एक्सपायर हो चुका पैकेटबंद जूस मिला।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने पूछताछ शुरू की तो दुकानदार बहानेबाजी करने लगा। बाद में उसने इसकी बिक्री करने वाले दुकानदार पर गलत माल भेजने की कहानी रची। इसके बाद टीम ने इस एक्सपायर हो चुके जूस का सैंपल लिया और खराब माल को नष्ट कराने से पहले उसके बैच नंबर आदि को नोट किया। अब बैच नंबर से जांच की जाएगी कि ये एक्सपायर माल किस दुकान से भेजा गया था। इसके लिए कंपनी को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग हो सकती है

एक्सपायरी डेट के बाद का पैकेटबंद सामान खाने-पीने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। ऐसा इसलिए कि एक निश्चित समय के बाद उस पदार्थ में हानिकारक वैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। एक्सपायरी डेट के बाद का जूस पीने से उल्टी-दस्त, मिचली आदि की दिक्कत आ सकती है। कुछ मामलों में एलर्जी के चलते खुजली आदि भी होने लगती है। इसीलिए खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट जरूर देखना चाहिए।

डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन
------
थोड़ी सी सतर्कता जरूरी: सहायक आयुक्त
खाने-पीने का सामान खरीदते हैं तो ग्राहक के तौर पर उसके लिए निर्धारित मूल्य भी चुकाते हैं। इसके बाद भी खराब सामान खा लेना कहीं से भी समझदारी नहीं है। हर ग्राहक का यह अधिकार है कि सामान खरीदते समय उसके उत्पादन तिथि, एक्सपायरी तिथि, उत्पादक का नाम-पता और उसमें मिलाए गए तत्वों की जानकारी ली। ये सारी जानकारी पैकेट पर ही लिखी होती है। अगर ये जानकारी दर्ज नहीं है, अथवा गलत है तो सामान न खरीदें। ऐसी घटना की तत्काल सूचना भी दें, जिससे कि समय रहते कार्रवाई हो सके।
डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed