फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Temperature will rise gradually from today, heat will haunt you throughout the week

मौसम: आज से फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान, पूरे सप्ताह सताएगी गर्मी

Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Temperature will rise gradually from today, heat will haunt you throughout the week
सामान्य तापमान से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा तापमान
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
गोरखपुर। सोमवार देर रात तक रूक-रूककर हुई बारिश की वजह से मंगलवार को दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। दिन भर हवा में नमी रही। हालांकि, बुधवार से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह गर्मी सताएगी।
सोमवार को हुई बारिश से तापमान घटकर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूतम तापमान भी 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। हल्की धूप व छांव के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नमी के कारण हवाएं ठंडी रही। लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। बुधवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। यह सप्ताह जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ेगा तापमान बढ़ता रहेगा। इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं। बुधवार से चटख धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बारिश के कारण वायुमंडल में फैले धूल, धुंए के कण बारिश के कारण जमीन पर आ गए। इस कारण मंगलवार को जिले का एक्यूआई 60 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण हवा साफ हुई है। वायुमंडल से धूल, धुंए के कण कम होने से दृश्यता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed