फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather changed when it rained... it may rain heavily today

Gorakhpur News: बरसे बदरा तो बदला मौसम..आज हो सकती है झमाझम बारिश

Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather changed when it rained... it may rain heavily today
पुरवा हवा और बारिश के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 14 तारीख से पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात की जताई है उम्मीद

पूर्वी यूपी में 17 तारीख तक छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश
गोरखपुर। पुरवा हवा की सक्रियता के साथ पूर्वी यूपी में बारिश के लिए एक प्रणाली सक्रिय हो चुकी है। मानसून के भी सही दिशा में आगे बढ़ने के बाद अब शनिवार से पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को भी दोपहर में गोरखपुर शहर और आसपास के इलाके में बारिश हुई। इससे तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे पहले बृहस्पतिवार को हुई बारिश से भी तापमान में कमी आई थी। इस तरह से दो दिन में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हुआ है।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस था। तब तेज गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। बुधवार रात में ही पुरवा हवा की सक्रियता बढ़ी और बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने लगा। हवा के झोंके के साथ बूंदाबांदी होने पर दो डिग्री सेल्सियस तापमान कम हुआ था। शुक्रवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्से में बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे मोहद्दीपुर से लेकर एम्स इलाके में अच्छी बारिश हुई। मेडिकल कॉलेज रोड और शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी कभी मध्यम तो कहीं हल्की बारिश हुई। शाम तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि 14 जून से पूरे प्रदेश में मानसून के प्रभाव से बारिश होगी। पूर्वी यूपी में दो दिन पहले ही मौसम में बदलाव आया है। अब 17 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed