फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Chances of rain for three days from tomorrow

मौसम: कल से तीन दिन बारिश के आसार

Mon, 11 Aug 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Chances of rain for three days from tomorrow
मंगलवार को अनेक स्थान, बुधवार-बृहस्पतिवार को सभी जगहों पर हो सकती है बारिश
विज्ञापन

गोरखपुर। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिन तक बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। मंगलवार को अनेक स्थानों और बुधवार व बृहस्पतिवार को सभी स्थानों पर बारिश, तेज हवा और वज्रपात के आसार हैं। इससे पहले रविवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून पूर्वी यूपी पर मेहरबान हुआ था। इसके बाद से ही गोरखपुर और आसपास के जिलों में अब तक 150 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। जिस दिन बारिश होती है, उस दिन गर्मी से राहत मिलती है। जिस दिन बारिश नहीं होती, तापमान तेजी से बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह 10 बजे ही तेज धूप और उमस वाली गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम आर्द्रता घटकर 63 प्रतिशत पर आ गई थी, जिस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार से तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed