{"_id":"683a0baeac5cc9d43908eaf0","slug":"gorakhpur-news-water-level-in-ghaghra-river-rises-by-two-meters-work-at-kamharia-ghat-affected-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-955145-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घाघरा नदी में बढ़ा दो मीटर पानी, कम्हरिया घाट पर काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घाघरा नदी में बढ़ा दो मीटर पानी, कम्हरिया घाट पर काम प्रभावित
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल में हुई बारिश के चलते घाघरा नदी में अचानक पानी बढ़ने लगा है। बीते तीन दिन में करीब दो मीटर पानी बढ़ गया है। इस कारण शुक्रवार को कम्हरिया घाट में नदी की धारा को सीधा करने का काम बंद कर दिया गया। नदी तल से 10 क्रेन व 12 पोकलेन सहित अन्य सामानों को भी हटा लिया गया।
बताया जा रहा है कि बारिश बंद होने के बाद भी शुक्रवार को नदी में करीब एक मीटर पानी बढ़ गया, जबकि इसके पहले दो दिन आधा-आधा मीटर बढ़ा था। सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है कि घाघरा व शारदा बैराज से पानी आने के कारण नदी में पानी बढ़ गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत कम्हरिया घाट में बने पुल की ओर नदी की धारा मुड़ने के कारण पिछले साल कटान का खतरा बढ़ गया था। इसलिए इस बार त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास कुमार सिंह ने कहा कि नदी में थोड़ा पानी बढ़ा है जो अगले कुछ दिनों में कम भी हो जाएगा।
--