{"_id":"6813cadce308f9a9f101566a","slug":"gorakhpur-news-ward-boy-committed-suicide-by-hanging-himself-in-grief-after-his-female-friend-left-him-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-921166-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला मित्र के छोड़कर चले जाने के गम में वार्ड बॉय ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला मित्र के छोड़कर चले जाने के गम में वार्ड बॉय ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमरे में महिला मित्र के दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी
करीब छह माह से महिला मित्र के साथ किराए के कमरे में रह रहा था अमित यादव
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में महिला मित्र के साथ किराए के कमरे में रह रहे वार्ड बॉय ने बुधवार रात पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले छोड़कर गई महिला मित्र के गम में उसने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंची गुलरिहा व फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। छानबीन के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव निवासी अमित यादव (21) गुलरिहा थाने के सराय गुलरिहा में मिथिलेश मौर्या के मकान में डेढ़ वर्ष से किराए का कमरा लेकर रहते थे। करीब छह माह से उनके साथ एक महिला मित्र रह रही थी। अमित शाहपुर थाने के खजांची के पास स्थित एक अस्पताल में वार्ड बॉय थे। बीते मंगलवार को अमित को छोड़कर महिला मित्र कहीं चली गई।
परिजनों की मानें तो बुधवार को अमित काम पर नहीं गए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका एक मित्र कमरे पर पहुंचा तो अंदर से बंद मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इधर परिजन भी मोबाइल पर कॉल कर रहे थे लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। सूचना पर परिजन उसके कमरे पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो शव फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
महिला मित्र के बारे में पुलिस जुटा रही जानकारी
पुलिस के अनुसार, शव नीचे उतारा गया तो बाएं हाथ में इंट्रा लगा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को अमित से मिले थे। उस समय अमित ठीक था। ऐसी कौन सी बात हो गई कि उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। महिला मित्र की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
-- -- -- -- --
कोट
वार्ड बॉय का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ रह रही थी। मंगलवार को अचानक वह चली गई। इसी को ले युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस जांच कर रही है।
रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ