फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wait for March, then you will get the gift of boating part two.

Gorakhpur News: मार्च का इंतजार फिर मिलेगी नौका विहार पार्ट दो की सौगात

Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wait for March, then you will get the gift of boating part two.
चिड़ियाघर की चहारदीवारी के पीछे तेजी से चल रहा नौका विहार फेज दो का काम
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर के लोगों को बहुत जल्द नौका विहार पार्ट दो की सौगात मिलेगी। नौका विहार से चिड़ियाघर की चहारदीवारी होते हुए जलनिगम की एसटीपी तक निर्माण चल रहा है। काम अंतिम चरणों में है। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रामगढ़ताल के किनारे शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान की चहारदीवारी के समानांतर निर्मित बंधा होते हुए देवरिया बाइपास रोड तक नया सवेरा फेज 2 का काम 1700 मीटर लंबाई में चल रहा है। इस परियोजना के लिए तीन जनवरी 2022 को 35.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। एक मई 2022 से काम शुरू हुआ। 1700 मीटर लंबे इस झील फ्रंट के किनारे पांच स्थानों पर सीढि़या बनाई गई हैं। यहां राजस्थान के लाल पत्थरों से कनोपी बनाई गई है। पूरे फ्रंट पर रेलिंग के साथ पाथ-वे बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रिल लगाई गई हैं और झील की तरफ पौधरोपण किया गया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्रीपर शेड बनाए जा रहे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट रूम और दो टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही पर्यटकों के बैठने के लिए आकर्षक बेंच और अर्नामेंटल लाइटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर की चहारदीवारी के पास मिट्टी खिसकने की वजह से इसमें देर हुई। वहां अब शीट पाइलिंग की जा रही है ताकि मिट्टी न खिसके। इसमें एक महीने का समय लग जाएगा। इसके अलावा दूसरी तरफ झील फ्रंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नया सवेरा पार्ट दो का काम तेजी से चल रहा है। पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगने शुरू हो गए हैं। सजावटी लाइटें, पेंटिंग आदि का काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।
- पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed