{"_id":"6761d3d6a124f44a6f0e8554","slug":"gorakhpur-news-vice-chancellor-honored-abhaya-who-won-a-medal-in-the-rowing-national-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-780438-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली अभया को कुलपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली अभया को कुलपति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बीए एलएलबी, द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) की छात्रा अभया भारती को रोइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया।
अभया ने हाल ही में पुणे में आयोजित 7वें इंटर-स्टेट चैलेंजर रोइंग नेशनल चैंपियनशिप 2024 में हिस्सा लेकर महिला सीनियर वर्ग डबल स्कल इवेंट के 2,000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था। उसने पिछले पांच महीनों से रामगढ़ताल नौका विहार में एनआईएस कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल किया है। उसके साथ विश्वविद्यालय के छह अन्य पुरुष खिलाड़ी भी अभ्यास कर रहे हैं। वह फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय रोइंग प्रतियोगिता 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं।
-- --
खेल कैलेंडर में रोइंग को शामिल करने पर होगा विचार
अभया ने कुलपति से आग्रह किया कि रोइंग को विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर में शामिल किया जाए। रोइंग एक प्रतिस्पर्धात्मक और प्रेरणादायक खेल है जो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगा। कुलपति ने उसके इस आग्रह की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है।