फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board: Static magistrate and center administrator on duty for security of question papers.

यूपी बोर्ड: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए लगी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी

Wed, 26 Feb 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board: Static magistrate and center administrator on duty for security of question papers.
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए गएं है स्ट्रांग रूम
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास है रूम की चाबी



गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जा रहा है। इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाकर उन्हें चाबियां सौंपी गई हैं।

सोमवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते समय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पाया कि कई केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्ट्रांग रूम खोलने की नवीन व्यवस्था से अनभिज्ञ मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए दोबारा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्रों की एक चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दूसरी चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति से सीसीटीवी कैमरे के सामने सील बंद लिफाफे से दूसरी चाबी निकाली जाएगी। प्रश्नपत्र निकालने के बाद स्ट्रांग रूम को बंद कर चाबी को सुरक्षित सील बंद लिफाफे में रखा जाएगा। साथ ही ऐसी स्थिति में डीआईओएस संबंधित स्टेटिक मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण लेकर उसे डीएम के पास भेजेंगे। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता को लेकर बनाए गए नियमों पालन किया जा रहा है। इनके बारे में सभी को स्पष्ट जानकारी दी जा चुकी है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed