फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unruly people stopped road construction, broke the heads of two engineers

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने सड़क निर्माण रोका, दो इंजीनियरों का सिर फोड़ा

Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unruly people stopped road construction, broke the heads of two engineers
गोरखनाथ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दो मनबढ़ों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

तुरहाबारी राजेंद्रनगर में अमृत योजना के तहत चल रहा सड़क निर्माण
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तुरहाबारी राजेंद्रनगर में सोमवार को सड़क निर्माण मनबढ़ों ने रोक दिया। विरोध पर दो इंजीनियरों अरुण गौंड व रजत शर्मा को ईंट-पत्थर, डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने 20 के खिलाफ केस दर्ज वाहन नंबर के आधार पर धीरज और विशाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भी भिजवा दिया।
पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी अमन शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह एफिल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई रजत शर्मा भी इंजीनियर के पद पर हैं। इन दिनों अमृत योजना के अंतर्गत जल निगम की तरफ से तुरहाबारी राजेंद्रनगर में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान सोमवार को मोहल्ले में चार पहिया वाहन से कुछ मनबढ़ पहुंचे। इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। भाई इंजीनियर रजत शर्मा ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर इंजीनियर अरुण गौंड समझाने गए तो मनबढ़ उन्हें गाली देते हुए चले गए। आरोप है कि दस मिनट बाद करीब 20 मनबढ़ फिर पहुंचे। इसके बाद इंजीनियर अरुण और रजत शर्मा को ईंट-पत्थर व डंडे से मारपीट कर उनका सिर फोड़कर घायल कर दिया। किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मनबढ़ों के चले जाने के बाद इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मामले सोमवार को केस दर्ज कर मंगलवार को वाहन नंबर की जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नया गावं निवासी धीरज निषाद व विशाल निषाद के रूप में हुई। दोनों को पुलिस ने जेल भी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed