फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unruly people beat up a young man and left him half dead, referred

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, रेफर

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unruly people beat up a young man and left him half dead, referred
पोखरे में जानवरों को धुलने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

पिपरौली। पोखरे में जानवरों को नहलाने के विवाद को लेकर गीडा थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पिपरौली भिजवाया। डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को गौसपुर निवासी मोहम्मद हसन (50) पुत्र शाकिर अली सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर पोखरे पर अपनी भैंस को नहला रहा था। उसी दौरान नगवा गांव के कुछ मनबढ़ युवक गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। व्यक्ति को पीटता देख उसी गांव के कुछ लोग दौड़ते हुए गए तब जाकर आरोपी भागे। किसी ने घटना की सूचना 112 नंबर पर देकर घायल को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के लड़के समीर ने गीडा थाने में तहरीर देकर दो नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed