{"_id":"68e96fa06753bce0ad0d21f2","slug":"gorakhpur-news-unemployed-youth-cheated-of-rs-52-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1098756-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जापान- कोरिया में दिलवा देंगे नौकरी...और ठग लिए 52 लाख रुपये- जानिए कैसे; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जापान- कोरिया में दिलवा देंगे नौकरी...और ठग लिए 52 लाख रुपये- जानिए कैसे; केस दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
सार
नगर पंचायत महादेवा मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वे नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सुजीत चक्रवर्ती नामक व्यक्ति से हुई, जो 102/2 देवेंद्र चंद्र दे रोड, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। सुजीत ने दावा किया कि वह युवकों को जापान और दक्षिण कोरिया में अच्छी नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी
विस्तार
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से 52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी कोलकाता निवासी सुजीत चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत महादेवा मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वे नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सुजीत चक्रवर्ती नामक व्यक्ति से हुई, जो 102/2 देवेंद्र चंद्र दे रोड, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। सुजीत ने दावा किया कि वह युवकों को जापान और दक्षिण कोरिया में अच्छी नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन
उसकी बातों में आकर मनोज ने अपने साथियों संतोष मोहन गुप्ता (बेलसड़ा), परमात्मा पटवा (बेनी बाबू का कुआं), प्रथम पटवा (भेड़ीताल छावनी) और श्रीकांत सोनकर (पटना चौराहा) को योजना में शामिल किया। एजेंट ने प्रत्येक युवक से 12 लाख में विदेश भेजने की बात तय की।
विज्ञापन
शुरू में सभी ने दो-दो लाख फोन-पे से सुजीत के खाते में भेजे, जबकि शेष 32 लाख रुपये हुंडी के माध्यम से दिए गए। एजेंट ने आश्वासन दिया कि बाकी रकम विदेश पहुंचने के बाद ली जाएगी। कुछ दिन बाद उसने वीजा और टिकट जारी कर दक्षिण कोरिया जाने के लिए कहा लेकिन जब सभी एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने वीजा और टिकट फर्जी बताते हुए वापस कर दिया।
ठगी का अहसास होने पर युवकों ने रुपये वापस मांगे तो सुजीत ने रुपये लौटाने से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी सुजीत चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच जारी है।