फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uncle and niece died after being hit by a trailer on Barhalganj Highway.

Gorakhpur News: बड़हलगंज हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से चाचा-भतीजी की मौत

Tue, 15 Oct 2024 04:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uncle and niece died after being hit by a trailer on Barhalganj Highway.
- बड़हलगंज में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी साइकिल में टक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर नेवादा गांव के कट पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से चाचा और मासूम भतीजी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र के महुआबारी गांव निवासी अवधेश पाल (60) अपनी सात वर्षीय भतीजी शिवांगी पाल को उसके ननिहाल गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार साइकिल से ले जा रहा था। देर शाम करीब 7:30 बजे वह नेवादा गांव कट के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने साइकिल से जा रहे चाचा भतीजी को रौंद दिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed