फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two suspended inspectors and policemen did not report

Gorakhpur News: निलंबित दो दरोगा व पुलिसकर्मी ने नहीं कराई आमद…दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी

Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two suspended inspectors and policemen did not report
लूट के मामले में संदिग्ध पाए गए आरोपी तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर हो सकती है बर्खास्तगी की कार्रवाई
गोरखपुर। राजस्थान के जयपुर निवासी रविशंकर को बंधक बनाकर लूटपाट के आरोप में निलंबित किए गए दो दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों ने अब तक पुलिस लाइंस में आमद नहीं कराई है। अब तीनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल एसपी लाइन जल्द ही तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकते हैं। इधर, निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
5 अगस्त 2025 को बेलीपार क्षेत्र के पिछौरा गांव के मूल निवासी रविशंकर को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताने वाले कार सवारों ने अगवा कर लिया था। तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर रविशंकर से 90 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद नौसड़ चौकी इंचार्ज शुभम श्रीवास्तव, दरोगा अर्चना राणा और सिपाही प्रवीण यादव मोबाइल बंद कर थाने की जीडी में एक किशोरी की बरामदगी दर्ज कर मुंबई रवाना हो गए थे। इसके चलते वह संदेह के घेरे में आ गए। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी आरके नय्यर ने शुक्रवार रात नौसड़ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था। इसके बाद रविवार को दरोगा अर्चना राणा व सिपाही प्रवीण यादव को भी निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। इधर, निलंबन के 24 घंटे के भीतर लाइन में आमद न कराने पर उनके खिलाफ गैर हाजिरी रिपोर्ट लिखने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

--

आमद नहीं कराई तो भेजा जाएगा नोटिस नियमानुसार निलंबन के बाद तीनों पुलिस कर्मियों में से किसी ने भी आमद नहीं कराई तो उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। तय समय पर यदि पुलिस कर्मी अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो उनके खिलाफ गैर हाजिरी रिपोर्ट लिखने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विवेचना में दोषी पाए जाने पर केस दर्ज कर भेजा जाएगा जेल
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सीओ कोतवाली के निर्देशन में थाना प्रभारी बेलीपार मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर विवेचना में तीनों पुलिसकर्मियों का नाम बढ़ाते हुए जेल भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस कर्मी अगर जेल जाते हैं तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

--
कोट
निलंबित पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइंस में अभी आमद नहीं कराई है। लिहाजा उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। यदि पुलिस कर्मी अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो उनके खिलाफ गैर हाजिरी रिपोर्ट लिखने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed