फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two shops raided on sale of fake products

Gorakhpur News: नकली उत्पाद की बिक्री पर दो दुकानों पर छापा

Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two shops raided on sale of fake products
कौड़ीराम। नामचीन कंपनी पिडिलाइट को कौड़ीराम कस्बे में नकली उत्पाद की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर पिडिलाइट कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ और क्विक एलपी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञ संतोष कुमार की टीम ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कस्बे की दो दुकानों पर छापा मारा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार गोला रोड की एक दुकान से फेवीक्विक के 248 पाउच, एरेलडाइट के 60 नग और एम-सील के 57 नग बरामद हुए। इसी प्रकार बांसगांव रोड के एक किराना दुकान से फेविक्विक के 510 नग पाउच बरामद हुए। दिल्ली दिलशाद गार्डन निवासी कंपनी के जांच अधिकारी संतोष कुमार की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने आरोपी दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed