फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two more crows died in the zoo, risk of infection from wetland birds

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में दो और कौओं की मौत, वेटलैंड के पक्षियों से संक्रमण का खतरा

Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two more crows died in the zoo, risk of infection from wetland birds
बर्ड फ्लू : दोनों कौओं का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा
विज्ञापन




शासन से आए वरिष्ठ आईएफएस ने देखी चिड़ियाघर की व्यवस्था



गोरखपुर। चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को दो और कौओं की मौत हो गई। दो दिन में चार कौओं की मौत से हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों को आशंका है कि वेटलैंड के पक्षियों से परिसर में संक्रमण फैल रहा है। दोनों मृत कौओं का सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु संस्थान, भोपाल भेज दिया गया है।



उधर, बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए सीनियर आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) नीरज कुमार ने दिनभर व्यवस्था देखी। लगातार हो रही वन्यजीवों की मौत को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। नीरज कुमार ने एक-एक बाड़ों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मियों से मृत वन्यजीवों के बारे में पूछा। उन्हाेंने बाघ केसरी की मौत की जानकारी लेने के साथ इलाज के बारे में पूछा।
विज्ञापन




बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद पूछा कि आखिर जब जानवर बीमार हुए तो क्या-क्या इलाज किया। जू-कीपरों से लेकर कर्मियों से पूरे दिन पूछताछ करते रहे। वह अपनी रिपोर्ट शासन के आलाधिकारियों को देंगे। इसके बाद से शासन स्तर से कुछ बड़ा फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिड़ियाघर के कर्मियों ने बताया कि कौओं की मौत चिड़ियाघर के माउंट के पास हुई है। दो दिनों के अंदर चिड़ियाघर प्रशासन ने 15 सैंपल बर्ड फ्लू जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु संस्थान, भोपाल भेजा है। इसके बाद से ही चिड़ियाघर 20 मई तक बंद कर दिया गया है।



चार जानवरों की हुई थी मौत



चिड़ियाघर में बाघ केसरी की मौत 30 मार्च को हुई थी। उसने तनाव में खुद को चोटिल कर लिया था। इसके बाद पांच मई को भेड़िया भैरवी की मौत हो गई। उसने एक दिन पहले पानी कम पीया और अगले दिन सुबह नाइटसेल में दम तोड़ दिया। सात मई को अस्पताल में बाघिन शक्ति की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर आया। इसके बाद संक्रमण की आशंका को देखते हुए शक्ति का विसरा राष्ट्रीय उच्च पशु संस्थान, भोपाल भेजा गया। वहां से रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। उधर, आठ मई को बाड़े में तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। उसे कैंसर था, जिसका ऑपरेशन इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली की टीम करने वाली थी।




वर्जन..



चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को दो कौओं की मौत हो गई। बर्ड फ्लू की जांच के लिए उनका भी नमूना भोपाल भेज दिया गया है। सभी बाड़ों को सैनिटाइज कर वन्यजीवों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।



- डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed