फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Troubled by power cuts, consumers surrounded the Medical College sub-centre, creating ruckus.

Gorakhpur News: बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने मेडिकल कालेज उपकेंद्र घेरा, हंगामा

Sun, 22 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Troubled by power cuts, consumers surrounded the Medical College sub-centre, creating ruckus.
गोरखपुर। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र को घेरकर हंगामा किया। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने व रात में बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज दर्जन भर लोगों ने यहां पहुंच कर रोष व्यक्त किया। सेमरा, माया नगरी, नारायण नगरी कालोनी में करीब दो हजार उपभोक्ताओं को मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि काॅलोनियों की आपूर्ति और फाल्ट को जल्द ठीक नहीं किया गया तो अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति भी बंद करा दी जाएगी। यह सभी काॅलोनियां मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित हैं। मायानगरी के लोगों का कहना था कि 10 से 15 दिनों के भीतर ट्रांसफाॅर्मर जल जाता है, जिसे बदलने के लिए विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है। ट्रांसफाॅर्मर बदला जाता है और वह फिर जल जाता है। कई बार लोड बढ़ाने को लेकर विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शिकायतों के बावजूद ध्यान नहीं देने पर लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed