{"_id":"67cb51efab204836cd0f8009","slug":"gorakhpur-news-triple-murder-charge-sheet-in-seven-days-15-witnesses-will-ensure-punishment-for-the-accused-grandson-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-862693-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर : सात दिन में चार्जशीट, 15 गवाह दिलाएंगे आरोपी पौत्र को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर : सात दिन में चार्जशीट, 15 गवाह दिलाएंगे आरोपी पौत्र को सजा
विज्ञापन
झंगहा में 28 फरवरी को राम दयाल ने अपने दादा-दादी और दादा के भाई की थी हत्या
भूत का साया होने की आशंका पर घर में तंत्रमंत्र कराने की तैयारी में आरोपी के परिजन
फावड़े और कुल्हाड़ी से मारकर की थी हत्या, जेल में बंद है आरोपी राम दयाल
गोरखपुर। झंगहा के कोइरान टोला में दादा-दादी व दादा के भाई की 28 फरवरी को हत्या करने वाले आरोपी पौत्र राम दयाल के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। सात दिन में दाखिल इस केस में 15 गवाह बनाए गए हैं। साथ ही अधिक से अधिक वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किए हैं। जो ट्रिपल मर्डर के आरोपी को सख्त सजा दिलाने में सहायक साबित होंगे।
झंगहा थानेदार जयंत कुमार सिंह ने बताया कि चार्जशीट में मां कुसमावती, पिता विजय बहादुर व उसके चाचा मेवालाल का बयान लिया गया है। साथ ही गांव के सात लोग, फाॅरेंसिक लैब के विशेषज्ञ और पशु चिकित्सक समेत कुल 15 लोगों का बयान आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी मदद से कोर्ट में जल्द ट्रायल शुरू कराकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
भूत का साया, चल रही तंत्र मंत्र की तैयारी
झंगहा के कोइरान टोला स्थित आरोपी के घर पर तंत्र मंत्र और पूजा-पाठ की तैयारी चल रही है। परिजनों का मानना है कि घर पर भूत प्रेत का साया है, इस वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। आगे फिर ऐसी घटना न हो, इसके लिए परिजनों ने किसी तांत्रिक से पूजा पाठ कराने के लिए कहा है। अब उसकी तैयारी कर रहे हैं। वहीं मां कुसमावती घटना वाले दिन को यादकर कांप जा रही हैं। वह बार-बार कह रही हैं कि अगर बेटा छूट गया तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
सेवन डी बैरक में रखा गया आरोपी
तीन हत्या का आरोपी राम दयाल को जेल अस्पताल के सेवन डी बैरक में अकेले रखा गया है। वहां एक बंदी रक्षक की भी डयूटी लगाई गई है। साथ ही पुराने नंबरदार बंदियों की 24 घंटे डयूटी लगाई गई है। वे चार-चार घंटे समय सारिणी बनाकर डयूटी कर रहे हैं। आरोपी का जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अमित शाही इलाज कर रहे हैं। उनकी दवाएं आरोपी को समय पर दी जा रही है। इस वजह से आरोपी की उग्रता काफी शांत हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ये है पूरी घटना
झंगहा इलाके में 28 फरवरी की भोर में पांच बजे रामदयाल ने अपने दादा, दादी और दादा के बड़े भाई की फावड़े और कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों के शव को एक साथ रखकर रामदयाल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बैठ गया था। मरने वालों की पहचान आरोपी के दादा कुबेर (72), उनकी पत्नी द्रौपती देवी (70) और कुबेर के बड़े भाई साधू (75) के रूप में हुई थी।
-- -- -- -- -- --
कोट-
घटना वाले दिन ही मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। इस केस की विवेचना सात दिन में पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी