फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tight security arrangements for PET-2025, strict action will be taken against those spreading rumors

Gorakhpur News: पीईटी-2025 के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tight security arrangements for PET-2025, strict action will be taken against those spreading rumors
छह और सात सितंबर को जिले के 49 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 को लेकर जिले में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परीक्षा छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें गोरखपुर जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 93,024 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी पोस्ट करता है तो उससे प्रमाण मांगा जाएगा। पोस्ट फर्जी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। प्रशासन की ओर से 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील माने गए सी श्रेणी के केंद्रों पर एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed