फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Throwball: UP teams reach the semi-finals in all three age groups

थ्रो बॉल : तीनों आयुवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं यूपी की टीमें

Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Throwball: UP teams reach the semi-finals in all three age groups
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला थ्रोबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती कर्ना
सीआईएससीई की राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 28 लीग मैच
विज्ञापन


आज खेले जाएंगे अंडर-19, 17 और 14 आयुवर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही सीआईएससीई की राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों आयुवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
स्टेपिंग स्टोन कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन 28 लीग मैच खेले गए। अंडर-14 में पूल-ए से उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने, जबकि पूल-बी से महाराष्ट्र और कर्नाटक ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला महाराष्ट्र से और दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक का मुकाबला तमिलनाडु से होगा। अंडर-17 के पूल-ए से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने और पूल-बी से कर्नाटक व तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

अंडर-19 में पूल-ए से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ने और पूल-बी से कर्नाटक व उत्तर प्रदेश ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस वर्ग का पहला सेमीफाइनल तमिलनाडु बनाम उत्तर प्रदेश और दूसरा कर्नाटक बनाम आंध्र प्रदेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएससीई उत्तर प्रदेश रीजन के कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल और प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मंगलवार की शाम फाइनल मुकाबलों केबाद विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता, जय गुप्ता व राजवंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed