{"_id":"6845dffa7a90ce70c307c1f7","slug":"gorakhpur-news-three-year-old-innocent-missing-from-maternal-grandparents-house-police-engaged-in-search-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-964744-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ननिहाल से तीन वर्षीया मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ननिहाल से तीन वर्षीया मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन, खोजी श्वान की ली जा रही मदद
एसडीआरएफ की टीम ने गांव के तालाब को भी खंगाला
पिपराइच। नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर चार में ननिहाल में रहने वाली तीन वर्षीया नित्या शनिवार शाम को गायब हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। डूबने की आशंकावश एसडीआरएफ टीम ने तालाब में खोजबीन की। लेकिन, देर रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं लगा।
जानकारी अनुसार, कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी योगेंद्र भारती काफी दिनों से ससुराल पिपराइच वार्ड नंबर चार निवासी रामअशीष के घर परिवार सहित रहता है। वह मजदूरी कर अपने परिवार व बच्चों का पालन-पोषण करता है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। नित्या तीनों में मंझली है। शनिवार शाम नित्या पिता के साथ चाय की दुकान पर गई थी, जहां से पिता ने उसे घर भेजा दिया, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। थोड़ी देर बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे परिवार के लोगों इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे इलाके, झाड़ियों, नाला आदि की जांच कराई गई। ड्रोन का सहारा लिया गया और प्रशिक्षित श्वान से भी तलाश कराई गई। श्वान पचपेड़वा मंदिर के बगल स्थित तालाब तक दो बार गया। इसी आधार पर सुबह नौ बजे से एसडीआरएफ दल के 24 जवान तलाश में जुटे रहे।
-- --
लोहे के दुकानदार पर 80 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज
पिपराइच। नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित लोहे के दुकानदार पर ट्राली बनाने के लिए 80 हजार रुपये ग्राहक से हड़पने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
झगहां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीं नरेश निवासी रवि प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कस्बा पिपराइच स्थित वार्ड नंबर एक में लोहे के दुकानदार महेंद्र शर्मा व सत्यम शर्मा को ट्राॅली बनाने के लिए तीन साल पहले ऑर्डर दिया था। अब तक दुकानदार ने न ही ट्राॅली बनाकर दी और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर जान-माल की धमकी देकर भगा दे रहा है। संवाद