{"_id":"68e0359fe248453542053842","slug":"gorakhpur-news-three-arrested-in-wheat-theft-case-rs-840-lakh-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1090507-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गेहूं चोरी कांड में तीन गिरफ्तार, 8.40 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गेहूं चोरी कांड में तीन गिरफ्तार, 8.40 लाख बरामद
विज्ञापन
- ट्रक मालिक का पिता-भाई और व्यापारी को गिरफ्तार कर कार की जब्त
- आरोपियों ने साथियों संग मिलकर ट्रक से उड़ाए थे लाखों रुपये कीमत के गेहूं
गीडा। गीडा क्षेत्र में ट्रकों से गेहूं चोरी मामले का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक के पिता जमा खान, बेटा तस्दीक खान और व्यापारी घनश्याम को गिरफ्तार कर चोरी के गेहूं की बिक्री से मिले 8.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही एक शिफ्ट कार जब्त की गई है।
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी निवासी जयप्रकाश गुप्ता और कैंपियरगंज नगर पंचायत की ज्योति देवी ने अपने-अपने ट्रक से कुल 82 टन गेहूं चोरी होने का केस दर्ज कराया था। महाराजगंज के फरेंदा निवासी ट्रक मालिक तारीख खान और चालक गुलामे मुस्तफा नामजद थे। जांच के दौरान पुलिस ने इनसे पहले सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम जतन यादव और व्यापारी महावीर को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।
प्रशिक्षु आईपीएस व सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि शुक्रवार को गीडा पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ा। इनमें ट्रक मालिक का पिता महाराजगंज के गोपालपुर ननासी का जमा खान, उसका बेटा तस्दीक खान और महराजगंज के धरमपुर भटौली निवासी व्यापारी घनश्याम शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी के गेहूं की बिक्री से हासिल 8.40 लाख रुपये नकद, एक कार बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।