फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was a stir on the news of kidnapping of a student.

Gorakhpur News: छात्रा के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप

Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was a stir on the news of kidnapping of a student.
बांसगांव (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा का बुधवार दोपहर अपहरण किए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो छात्रा एक तालाब के किनारे मिली। पहले तो छात्रा ने भी अपने अपहरण की बात बताई पर बाद में बयान से मुकर गई। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिससे एक नंबर पर बातचीत हुई है। पुलिस ने युवती के निशानदेही पर उसकी साइकिल बरामद कर ली है। फिलहाल, चार घंटे छात्रा कहां रही और उसके साथ क्या घटना हुई है, इस गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती पास के ही इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। वह रोजाना दोपहर में करीब एक बजे छुट्टी होने के बाद घर चली आती थी, लेकिन बुधवार को शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। काफी जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । इसी बीच परिजनों को किसी ग्रामीण ने उसका अपहरण होने की बात बताई। यह सुन पिता सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर बेटी का अपहरण होने की जानकारी दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तलाश शुरू की तो युवती क्षेत्र के ही एक तालाब के किनारे मिल गई। गांव वालों को तब उसने बताया कि नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया था, लेकिन होश आने पर शोर मचाया तो अपहर्ता भाग गए। हालांकि थाने आने पर उसने अपना बयान बदल दिया और परिजनों के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। महिला पुलिस कर्मी ने उससे अकेले में पूछताछ कर हकीकत जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता रही थी।
विज्ञापन

..............
वर्जन-
बांसगांव पुलिस को युवती के अपहरण की जानकारी मिली थी। युवती इस समय थाने में है। उसने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है। लेकिन, वह चार घंटे कहां थी, इस बारे में जांच की जा रही है। वह अभी डरी हुई है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed