{"_id":"671c171e4771382ee507bdd4","slug":"gorakhpur-news-there-was-a-ruckus-in-the-jail-over-spitting-of-gutkha-two-notorious-people-came-face-to-face-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727588-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुटखा थूकने पर मचा था जेल में बवाल, दो कुख्यात आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुटखा थूकने पर मचा था जेल में बवाल, दो कुख्यात आए आमने-सामने
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को गैंगस्टर सूरज सिंह और सजायाफ्ता गोविंद यादव गैंग के बीच गुटखा थूकने को लेकर बवाल हुआ था। इसके बाद दोनों गैंग के गुर्गे आमने-सामने आ गए थे। समय रहते जेल के अफसर फोर्स के साथ बैरक में पहुंच गए, जिससे बड़ा बवाल होते-होते बच गया। शाम को दोनों ही गैंग के बदमाशों को दूसरे जिलों की जेलों में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को 13 नंबर बैरक में बेलघाट के सोपाईघाट निवासी मरीज माफिया सूरज सिंह, विकास मणि, विशाल और अन्य साथियों के साथ बैठा था। उसके साथ के एक बंदी ने गुटखा खाकर थूक दिया, जिसका छींटा सजायाफ्ता बंदी खोराबार बड़गो निवासी गोविंद यादव पर पड़ गया। गोविंद ने इस पर नाराजगी जाहिर की तो सूरज और उसके साथी गाली देने लगे। यह देख गोविंद की गैंग के कई बंदी पहुंच गए और सूरज को गालियां देने लगे। दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी ही दे रहे थे, तभी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे जेल प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए।
जेल अधीक्षक ने दोनों गैंग की फाइल निकाली और जेल में अशांति फैलने की आशंका पर सात बंदियों को अलग-अलग जिले के जेलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर जिला प्रशासन को पत्र भेजा। अनुमति मिलते ही देर शाम को अलग-अलग वाहनों से विकास मणि त्रिपाठी और गोविंद यादव को संतकबीर नगर, सूरज सिंह को देवरिया, विशाल सिंह और सिद्धार्थ सिंह को महराजगंज, दीपक सिंह को मऊ, शिव निषाद को आजमगढ़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
तीन थाना क्षेत्र दहला चुका है गोविंद यादव
खोराबार के बड़गो के गोविंद यादव पर कैंट, शाहपुर और खोराबार थाने में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। खोराबार के बड़गो में गोविंद ने वर्ष 2014 में जमीन के विवाद में राजू यादव समेत कई लोगों पर गोलियां चलाई थीं। इसमें राजू की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने 17 फरवरी 2023 को गोविंद को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में है।
डीआईजी बंगले के पास गोलियां तड़तड़ाकर सूरज ने दहशत मचाई
20 सितंबर को बेलघाट के सोपाईघाट में रहने वाले सरगना सूरज सिंह व उसके साथियों ने दो वर्ष पहले डीआईजी बंगले के पास फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इसके बाद 11 मई 2023 को सूरज व उसके साथियों ने तारामंडल के शानवी हास्पिटल में रंगदारी न मिलने पर तोड़फोड़ व हंगामा किया था।
-- -- -- -
कोट-
जेल के हर बैरक में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती है। जेल में ऐसे बंदी जो अशांति फैला सकते हैं, उनकी सूची बनाकर दूसरे जिले के जेलों में भेज दिया जाता है।
दिलीप कुमार पांडेय, जेल अधीक्षक