फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Theft accused ran away after dodging the police

Gorakhpur News: पुलिस को चकमा देकर चोरी का आरोपी भागा

Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Theft accused ran away after dodging the police
गोरखपुर। गोरखनाथ थाने की पुलिस को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई थी। इसी दौरान वह फरार हो गया। आनन-फानन में अफसरों ने गिरफ्तारी के लिए तीन थाने की पुलिस टीमें लगा दीं। रात में कोतवाली क्षेत्र से चोर को पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, जटेपुर उत्तरी निवासी नितेश उर्फ रितेश को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चांदी की अंगूठी बरामद कर ली थी। पूछताछ के बाद आरोपी को थाने से सिपाही रविशंकर राम व सतीश भारती मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पहले तो साथ गए पुलिस वालों ने खुद उसकी तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली, कैंट, गोरखनाथ के अलावा अन्य थानों की पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed