फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The young man created a ruckus by climbing the tower... said- his wife turned out to be unfaithful

Gorakhpur News: टावर पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा... बोला- बेवफा निकली पत्नी

Sun, 25 May 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The young man created a ruckus by climbing the tower... said- his wife turned out to be unfaithful
गोला इलाके की घटना, छह घंटे तक परेशान रही पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम
विज्ञापन

गोला (गोरखपुर)। इलाके में दोपहर के समय एक चौराहे पर स्थित टावर पर चढ़कर एक युवक हंगामा करने लगा। पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेवफाई से आहत होकर यह कदम उठाया है। टावर से चिल्ला-चिल्लाकर अपनी कहानी सुनाता रहा। पत्नी के कथित प्रेमी को बुलाने की भी मांग की। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम छह घंटे बाद रात आठ बजे उसे समझा कर नीचे उतारा। वहीं पति-पत्नी के झगड़े में गोला थाने में भी पुलिस उलझी रही।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे, इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक चौराहे पर पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्लाते हुए अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। बाद में घर आकर मशरूम की खेती करने लगा। उसने पत्नी को नर्सिंग कोर्स कराने के लिए अपनी डेढ़ बीघा भूमि बेच दी। शहर में उसके नाम पर भूमि खरीदी। रूस में नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए पत्नी का पासपोर्ट भी बनवाया। अभी वह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। जहां काम करने वाले युवक से नजदीकी बढ़ने पर उसे छोड़कर चली गई है। शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह बेहद आहत है।
विज्ञापन



पत्नी बोली- 10 बच्चों को गर्भ में मार चुका है पति
घटना के बाद गोला पुलिस ने युवक की पत्नी को भी बुलाकर पूछताछ की। पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद पति ने जरूर कुछ रुपये पढ़ाई पर खर्च किए हैं। इसके बदले उसने सितम भी ढाए हैं। आरोप लगाया कि शादी को 10 साल से अधिक हो गए हैं, वह बोलते हैं कि पहला बच्चा लड़का ही होगा। यही कहकर अब तक 10 बच्चे गर्भ में ही दवा देकर मार दिए हैं। चार साल से अलग रह रही हूं, वहां भी आकर शोषण करते हैं। जबकि मैंने पति का बीएससी में एडमिशन करवाया है, उसकी फीस भरती हूं। इस बार अंतिम वर्ष था। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आए। गलत-गलत आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed