फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The victim reached the SSP to complain, the miscreants entered the house and beat her up

Gorakhpur News: एसएसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता, घर चढ़कर मनबढ़ों ने की मारपीट

Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The victim reached the SSP to complain, the miscreants entered the house and beat her up
बृहस्पतिवार को महिला बेटे की गर्दन रेतने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए आई थी पुलिस ऑफिस
विज्ञापन

गीडा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुआ है युवक, घर पर चढ़े थे महिला के रिश्तेदार
गोरखपुर। कैंट इलाके में स्थित पुलिस ऑफिस में बृहस्पतिवार को फरियाद लेकर पहुंची महिला अचानक शोर मचाने लगी। आरोप लगाया कि बेटे की गर्दन रेतने के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोपियों को इसकी भनक लगी तो घर पर चढ़कर बेटियों पर हमला कर दिए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गीडा पुलिस को महिला के घर भेजा। गीडा पुलिस का कहना है कि महिला के रिश्तेदार घर पर चढ़कर लड़ रहे थे। उसके बेटे को किसी ने मारा नहीं बल्कि, दुर्घटना में घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा बनौड़ा की सरोजा देवी अपने बेटे दीपचंद के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं। उनका आरोप है कि 24 मई को दीपचंद रात करीब नौ बजे रिश्तेदार के घर हल्दी में जा रहा था। शाहीदाबाद रोड पर गांव के चार युवक बाहरी युवकों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल अवस्था में खेत में ले जाकर दीपचंद की गर्दन आरोपियों ने चाकू से रेत दी। खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गए। मामले में गीडा पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। सरोजा ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जैसे ही उनके ऑफिस से बाहर आई, बेटी का चिल्लाते हुए फोन आया कि आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया है, तोड़फोड़ व मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ऑफिस से कॉल आई थी। तत्काल महिला के घर पहुंचा। वहां पर रिश्तेदार आपस में झगड़ रहे थे। लड़की के मामले को लेकर वहां झगड़ा हो रहा था। जबकि महिला का कहना था कि जिनकी शिकायत करने गए थे, वे लोग घर पर चढ़े हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला झूठे आरोप लगा रही है। उनका बेटा दीपचंद खजनी इलाके में 24 मई की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। खजनी जाकर इसकी तस्दीक भी की गई है। वहां काफी लोगों ने दुर्घटना देखी थी। महिला से कहा गया कि दुर्घटना के संबंध में खजनी थाने जाकर केस दर्ज कराएं, लेकिन वह अब हमला करने की बात कह रही है। जांच पुलिस कर चुकी है, आरोप झूठा निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed