{"_id":"68ed6890d8b4fd29610cf291","slug":"gorakhpur-news-the-team-arrived-to-take-possession-on-the-orders-of-the-court-but-the-miscreants-stopped-the-action-by-waving-weapons-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1101295-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम, दबंगों ने असलहा लहराकर रोकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम, दबंगों ने असलहा लहराकर रोकी कार्रवाई
विज्ञापन
तीन दशक से दुकानों पर चल रहा अवैध कब्जा, कोर्ट आदेश के बावजूद दबंगों ने कब्जा हटाने में किया विरोध
कोर्ट अमीन और पुलिस पहुंची थी कब्जा दिलाने
बड़हलगंज। न्यायालय के आदेश के बावजूद सोमवार को बड़हलगंज क्षेत्र में पुलिस और कोर्ट अमीन कब्जा दिलाने में असफल रहे। कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान असलहा लहराते दबंगों ने ऐसा माहौल बना दिया कि प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। घटना मौजा कल्यानपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के सामने का है, जहां करीब तीन दशक से दुकानों पर अवैध कब्जा चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल इंटर कॉलेज और नेशनल डिग्री कॉलेज बड़हलगंज के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय राम छबीले श्रीवास्तव ने अपने जीवनकाल में कुछ दुकानें रोशन ट्रांसपोर्ट को किराए पर दी थीं। समय बीतने के साथ दुकानों का किराया न देने और खाली न करने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया था। इस पर 5 जनवरी 1994 को कोर्ट ने स्व. राम छबीले श्रीवास्तव के पक्ष में आदेश पारित किया था। उनके बेटे क्रांति लाल श्रीवास्तव ने इस आदेश के पालन के लिए न्यायालय में इजरा वाद दायर किया। इसी बीच दुकानों पर एक तीसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया। इसके बाद न्यायालय ने 15 सितंबर 2025 को पुलिस बल के साथ कब्जा दखल देने का निर्देश जारी करते हुए कोर्ट अमीन की नियुक्ति की और परवाना भी जारी किया।
क्रांति लाल श्रीवास्तव के अनुसार, सोमवार को कोर्ट अमीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इसी दौरान कुछ असलहाधारी दबंग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। उन्होंने अमीन और पुलिस के सामने हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर अमीन और पुलिस को कार्रवाई रोकनी पड़ी और वे बिना कब्जा दिलाए लौट गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर असलहा लहराने, धमकाने और शांतिभंग की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय ने बताया कि अमीन ने दुकानों पर ताला और दीवार देखकर कार्रवाई स्थगित कर दी। वहीं कोतवाली प्रभारी एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू की गई है। मामले की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।