फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The software did not work... people who came to the post office had a heated argument with the employees

Gorakhpur News: साॅफ्टवेयर नहीं चला.. डाकघर आए लोगों की कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The software did not work... people who came to the post office had a heated argument with the employees
डाक विभाग का दावा- मंगलवार शाम तक सुचारू हो गई व्यवस्था, बुधवार से लोग आसानी से करा सकेंगे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री
विज्ञापन




गोरखपुर। डाक विभाग में साॅफ्टवेयर अपडेशन लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। दो दिनों से लोग स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के लिए परेशान हैं। सोमवार से दिक्कतें झेल रहे लोगों की मंगलवार को भी मुसीबत कम नहीं हुईं। सुबह डाकघर तो खुले, लेकिन साॅफ्टवेयर न चलने से लोगों को लौटना पड़ा। इस दौरान मुख्य डाकघर में कर्मियों से लोगों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि विभाग का दावा है कि शाम को साॅफ्टवेयर की कमियों को दूर कर लिया गया। बुधवार से सुचारू रूप से काम होगा।

चार अगस्त से देशभर में साॅफ्टवेयर 2.0 पर काम होना है। डाक विभाग कई दिनों से अपडेशन के काम में लगा हुआ था। दावा था कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। काम शुरू होगा तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। सोमवार को डाकघर खुले तो साॅफ्टवेयर ही नहीं चला। इससे आए लोग निराश हो गए। मंगलवार को भी यही हाल रहा। मुख्य डाकघर में सुबह पहुंचे लोगों की कर्मियों से नोकझोंक हो गई। लोगों का कहना था कि इस समय राखी का त्योहार है, ऐसे में अपडेशन काम बाद में करना चाहिए था। मंगलवार को रजिस्टर्ड डाक करने के लिए डॉ. प्रस्थान अस्थाना काफी परेशान रहे। वह कई डाकघरों में गए, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। बाद में उन्होंने कुरियर किया। बताया कि कुरियर वालों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने बताया कि साॅफ्टवेयर की तकनीकी दिक्कत दूर कर ली गई है। बुधवार से डाकघरों में सुचारू रूप से काम होंगे।



मंगलवार को दिन भर भाई को राखी भेजने के लिए परेशान रही। मुख्य डाकघर समेत कई डाकघरों पर गई, लेकिन सब जगह साॅफ्टवेयर न चलने का हवाला दिया गया। इसके बाद कुरियर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाली द्विवेदी, भगत चौराहा


दो दिन से भाई को राखी भेजने के लिए परेशान हूं। डाकघर में जाने पर साॅफ्टवेयर न चलने की बात कही जा रही है। अब लगता है कि कुरियर ही करना पड़ेगा। विभाग को पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर लेनी चाहिए थी।

शृंखला उपाध्याय, तारामंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed