{"_id":"689254d59671a30c7604f799","slug":"gorakhpur-news-the-plaster-of-the-schools-roof-fell-before-the-children-could-reach-they-were-terrified-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1027767-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों के पहुंचने से पहले गिरा विद्यालय की छत का प्लास्टर, सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों के पहुंचने से पहले गिरा विद्यालय की छत का प्लास्टर, सहमे
विज्ञापन
- गोला कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर द्वितीय का मामला, बरामदे में बैठाकर हुई पढ़ाई
- बच्चों ने कमरे में पढ़ने से किया इन्कार, बरामदे में हुई पढ़ाई
गोला। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर द्वितीय में मंगलवार की सुबह छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि स्कूल खुलने से पहले ही प्लास्टर गिर गया था। यह देख शिक्षक व छात्र सहम गए। छात्रों ने कमरे में पढ़ने से इनकार कर दिया। किसी तरह अध्यापकों ने समझाया फिर जाकर बरामदे में पढ़ाई शुरू कराई गई। हालांकि, हादसे के समय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कक्षा सात के छात्र जब कक्षा में पढ़ने पहुंचे तो देखा कि छत का प्लास्टर टूट कर मेज पर गिरा है। ऊपर की तरफ देखा तो छत का प्लास्टर उखड़ा हुआ था। इससे छात्र सहम गए और कमरे में घुसने से इनकार करने लगे। फिर अध्यापकों ने उन्हें समझाया और बरामदे में पढ़ाई शुरू कराई। प्रधानाध्यापिका दुर्गावती राय ने बताया कि विद्यालय में 100 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय की छत जर्जर हो चुकी है। छत के छड़ बाहर से दिखने लगे हैं। साथ ही बारिश में छत से पानी टपकता है जिससे छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों की सुरक्षा के लिए विद्यालय की मरम्मत कराने की मांग की है।
इस संबंध में बीईओ उदयशंकर राय का कहना है कि अभी कोई विद्यालय की ओर से अभी को पत्रक नहीं मिला है। मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।