{"_id":"688bc3f0d6861e5ec20dad9c","slug":"gorakhpur-news-the-miscreants-snatched-the-bag-of-the-student-going-to-deposit-the-fees-and-ran-away-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1022593-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फीस जमा करने जा रही छात्रा का बैग छीनकर भाग गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फीस जमा करने जा रही छात्रा का बैग छीनकर भाग गए बदमाश
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में फिराक चौक के पास हुई घटना, पीड़ित ने पुलिस को नहीं दी जानकारी
गोरखपुर। नर्सिंग की एक छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे के करीब ई-रिक्शा से कॉलेज में फीस जमा करने जा रही थी। फिराक चौक के पास बाइक सवार बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में 20 हजार रुपये रखे थे। हालांकि, पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के खोरीबारी रामपुर गांव की रहने वाली पलक राय छात्रसंघ चौराहा के पास हाॅस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह ई-रिक्शा से बेतियाहाता स्थित नर्सिंग कॉलेज जा रही थी। उसके बैग में 20 हजार रुपये फीस के लिए रखे थे, साथ में कापी-किताब व शैक्षणिक दस्तावेज भी थे। जैसे ही ई-रिक्शा फिराक चौक के पास पहुंचा, वहां बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसकी नजर में आए। अचानक उनमें से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया और वहां से भाग गए। छात्रा कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
घटना से घबराई छात्रा किसी तरह वापस हॉस्टल पहुंची और फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। यदि ऐसी कोई सूचना आती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।