फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The leader of the solver gang in the police recruitment exam was arrested from Bihar

Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का सरगना बिहार से गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The leader of the solver gang in the police recruitment exam was arrested from Bihar
वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में कूटरचित आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बनवाकर दूसरे के स्थान पर हुआ था शामिल
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर थाने के पुराना हरिपुर से पकड़ा
गुलरिहा (गोरखपुर)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी धीरेंद्र कुमार को रविवार को गुलरिहा पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर थाने के पुराना हरिपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया। सात मई को गोरखनाथ पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी। सरगना धीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 में 17 फरवरी 2024 को गोरखनाथ क्षेत्र के परीक्षा केंद्र उर्मिल यूनिक एकेडमी, साकेतपुरी कॉलोनी में अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा था। इसमें एक अभ्यर्थी, जिसका अनुक्रमांक 3489030 था, के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा देते पाया गया। बायोमीट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) मैच नहीं होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व टीम ने उससे पूछताछ की। उसकी पहचान धीरेंद्र कुमार निवासी पुराना हरिपुर थाना कोईलवर जनपद भोजपुर (आरा), बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के 1170 एल ब्लॉक मंगोलपुरी के रहने वाले विवेक कुमार नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था। आरोपी धीरेंद्र ने बताया था कि परीक्षा में बैठने के लिए एक सप्ताह पहले अभ्यर्थी विवेक से 15 हजार रुपये नकद लिए थे। बाकी 50 हजार रुपये परीक्षा पास होने पर मिलने थे। गोरखनाथ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा में शामिल होने और रुपये के लेनदेन के मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना में कैंपियरगंज क्षेत्र के शिवपुर करमहवा निवासी सोनू यादव व बिहार के खपुरा पालीगंज पटना निवासी विकास कुमार की भूमिका सामने आने पर केस में नाम बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed