फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The dispute arose over moving a motorcycle; the report of robbery turned out to be false during the investigation

Gorakhpur News: बाइक हटाने के लिए हुआ था विवाद, लूट की सूचना जांच में मिली फर्जी

Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The dispute arose over moving a motorcycle; the report of robbery turned out to be false during the investigation
- पिपराइच के बनकटिया क्षेत्र में मंगलवार को हुआ था विवाद, ऑटो चालक का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी पाई गई है। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने वास्तविक घटना सामने आने पर ऑटो चालक जवाहर विश्वकर्मा का शांतिभंग की धारा 151 में चालान किया है।
सिरसिया, भाना निवासी आदित्येश कुमार राय ने तहरीर में आरोप लगाया था कि 13 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे बनकटिया के पास एक अज्ञात टेंपो से आए तीन-चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली। मारपीट के दौरान एक युवक ने उसकी कनपटी पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे उसके बाएं कान में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से मौके पर की गई जांच में लूट और असलहा सटाने के आरोप असत्य पाए गए। जांच में सामने आया कि घटना के दिन आदित्येश सड़क पर बाइक खड़ी कर कथित तौर पर नशे की हालत में एक महिला से बात कर रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक जवाहर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बनकटिया बुजुर्ग ने रास्ता खाली करने को कहा, जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर आदित्येश ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की और ऑटो का शीशा तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत पाए गए हैं। युवक ने दबाव बनाने के उद्देश्य से लूट की तहरीर दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर गवाहों से पूछताछ की, जिसमें ऑटो चालक के साथ मारपीट की पुष्टि हुई, जबकि लूट की घटना नहीं पाई गई। मारपीट के मामले में आटो चालक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed