फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The child was lost in the crowd near Dharamshala bridge. People took him to his family.

Gorakhpur News: धर्मशाला पुल के पास भीड़ में खो गया था बच्चा..लोगों ने घरवालों तक पहुंचाया

Mon, 27 Oct 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The child was lost in the crowd near Dharamshala bridge. People took him to his family.
रविवार को भीड़ में धर्मशाला पुल, रामगढ़ताल क्षेत्र और बड़हलगंज क्षेत्र में एक-एक बच्चे खो गए थे
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में तीनों बच्चों को खोजकर घरवालों तक पहुंचाया
गोरखपुर। रविवार को शहर समेत जिलेभर के बाजार में भीड़ के चलते अलग-अलग जगह तीन बच्चे खो गए थे। घरवालों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को खोजकर परिजनों तक पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस और मदद करने वालों का आभार जताया।
संतकबीरनगर जिले का रहने वाला 10 वर्षीय बालक अपनी मौसी के साथ छठ पूजा में भाग लेने मामा के घर जा रहा था। धर्मशाला बाजार के पास भीड़ में वह मौसी से बिछड़ गया। बाजार में बच्चे को रोते देख आसपास के लोगों ने उसे संभाला। लोगों ने बच्चे से घर का मोबाइल नंबर पूछा और पिता को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद बालक को ढूंढ रही मौसी भी मौके पर पहुंचीं और बच्चे को अपने साथ घर ले गईं।
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर डायल 112 पर सूचना मिली कि एक चार वर्षीय बच्चा अपने मामा के घर आया था और अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के बाजार में लोगों से पूछताछ शुरू की। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद बच्चा बाजार में अकेले घूमता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में एक व्यक्ति अपने तीन वर्षीय बेटे को दवा दिलाने के लिए रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बाजार लेकर गया था। वहां भीड़ में बच्चा अचानक गायब हो गया। घबराए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। बड़हलगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को बाजार से खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed