फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, bus carrying baraatis collided with a Magic.hung from the divider and escaped falling into ditch

Gorakhpur News: बरातियों की बस मैजिक से टकराई... डिवाइडर से लटकी- खाई में गिरने से बची- जानिए कैसे हुआ हादसा

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
सार

बस को डिवाइडर पर लटका देख बरातियों के होश उड़ गए। बस करीब 20 फीट खाई में गिरती तो एक बड़ी घटना घटित हो जाती। घटना में बस चालक श्रीराम शुक्ला, खलासी गौरी शंकर, बराती ज्ञान प्रकाश व रंजीत घायल हो गए। बस में करीब 35 लोग सवार थे। घायलों को कौड़ीराम स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।

विज्ञापन
In Gorakhpur, bus carrying baraatis collided with a Magic.hung from the divider and escaped falling into ditch
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के बगहा वीर बाबा स्थान के समीप बरातियों को लेकर बिहार के मैरवा जा रही बस से मैजिक से टकरा गई। इसके बाद बस गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर लटक गई। गनीमत रहा कि आगे का दो पहिया लटकने बाद भी बस खाई में नहीं गिरी।

विज्ञापन


इसके बाद आनन-फानन में बरातियों को बाहर निकाला गया। चालक समेत चार घायल बरातियों को इलाज के लिए कौड़ीराम स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के बलरामपुर के चमरोपुर गांव के भड़वा रोड निवासी गोविंद की बरात बस से सोमवार को बिहार के सिवान जिले के मैरवा के लिए निकली। 

विज्ञापन

बस अभी गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार के बगहा वीर बाबा स्थान के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही मैजिक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस के आगे का हिस्सा डिवाइडर को पार कर लटक गया।

हाईवे की सड़क जमीन से काफी ऊंचाई (करीब 20 फिट) है। अगर बस नीचे गिरती तो काफी गंभीर हादसा हो सकता था। घटना को देख लोग भागते हुए पहुंचे और एक-एक कर सभी बरातियों को बाहर निकाला।

बस में सवार थे 35 लोग
बस को डिवाइडर पर लटका देख बरातियों के होश उड़ गए। बस करीब 20 फीट खाई में गिरती तो एक बड़ी घटना घटित हो जाती। घटना में बस चालक श्रीराम शुक्ला, खलासी गौरी शंकर, बराती ज्ञान प्रकाश व रंजीत घायल हो गए। बस में करीब 35 लोग सवार थे। घायलों को कौड़ीराम स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन

बस की टक्कर से बोलेरो सवार दो घायल
कसिहार (गोरखपुर)। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर डवरपार बाजार के समीप सोमवार दोपहर में रोडवेज बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के केवटलिया पटवनियां गांव निवासी मनोज यादव अपने एक मित्र के साथ बोलेरो लेकर बहन की विदाई कराने डवरपार निवासी पूर्व प्रधान चिनकू यादव के घर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह डवरपार बाजार से पहले चारपान मोड़ के समीप बने कट पर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया।

घटना में बोलेरो सवार मनोज यादव और उनका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed