फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of the teenager who jumped into the river after posting on Facebook was found on the third day

Gorakhpur News: फेसबुक पर पोस्ट डालकर नदी में कूदने वाले किशोर का शव तीसरे दिन मिला

Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of the teenager who jumped into the river after posting on Facebook was found on the third day
गगहा इलाके में फेसबुक पर पोस्ट डालकर नदी में कूद गया था किशोर
विज्ञापन

एक तरफ पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था शव तो दूसरी तरफ निकल रही थी बड़े भाई की बरात

गगहा। राप्ती नदी में मंगलवार को फेसबुक पर पोस्ट डालकर कूदने वाले किशोर का तीसरे दिन यानी बृहस्पतिवार सुबह में शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं एक तरफ किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा था तो दूसरी तरफ उसके बड़े भाई की बरात निकल रही थी। नम आंखों में कुछ ही घंटों में शादी की रस्म पूरी कर दूल्हा व उसके साथ गए लोग वापस आ गए। ब्रह्मभोज के बाद दुल्हन की विदाई होगी।
बताया गया है कि प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय किशोर ने यह कदम उठाया था। मंगलवार से रकहट पुल राप्ती नदी में एसडीआरएफ तलाश कर रही थी। गगहा पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर शाम तक एसडीआरएफ ने नदी को खंगाला। अंधेरा होने के चलते शाम छह बजे एसडीआरएफ टीम नदी से बाहर निकल गई। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ फिर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। दोपहर में सफलता मिली और किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

ब्रह्मभोज के बाद होगी दुल्हन की विदाई
किशोर के बड़े भाई की बरात गमगीन माहौल में निकली। एक तरफ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी तो वहीं दूसरी तरफ बरात शादी की रस्म पूरी करने के लिए निकल रही थी। रिश्तेदारों का कहना है कि किशोर के बड़े भाई की शादी पर सब एकत्रित हुए थे। विवाह और बरात के संबंधित सभी व्यवस्थाएं पहले से तय थीं। इस बीच किशोर ने कदम उठा लिया। किशोर के बड़े भाई की बरात मातमी माहौल में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची और शादी की रस्में पूरी करने बाद लौट आई। घर में मातम का माहौल होने से दुल्हन की विदाई रोक दी गई। रिश्तेदारों ने बताया कि ब्रह्मभोज के बाद दुल्हन की विदाई कराई जाएगी। किशोर के परिजनों का रोकर बुरा हाल हाल था। हर कोई शोकाकुल परिजनों का ढाढ़स बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed