फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of a young man who went to buy vegetables was found in a pit

Gorakhpur News: सब्जी खरीदने गए युवक का गड्ढे में मिला शव

Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of a young man who went to buy vegetables was found in a pit
नशे के आदि रमेश को मिर्गी का दौरा भी पड़ता था
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के पिपरा हेमा निवासी रमेश चौहान पुत्र विंध्याचल चौहान (35) का शव शनिवार की सुबह गड्ढे में मिला। वह नशे का आदि था और उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। पुलिस की पहल के बावजूद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम पंचायत पिपरा हेमा निवासी रमेश चौहान शुक्रवार की शाम कटसहरा चौराहे पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में देखा। परिजन भी मौके पर पहुंचे और गड्ढे से शव निकालकर घर ले गए। एसआई प्रवीन कश्यप ने जब कार्यवाही शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदि था और उसे मिर्गी का दौरा भी आता था। रमेश की शादी हुई थी लेकिन पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर चली गयी। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अंतिम संस्कार के लिए हरपुर बुदहट पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने परिवार की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed