फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The accused who committed fraud of crores of rupees by opening a fake trading company went to jail

Gorakhpur News: फर्जी ट्रेडिंग कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की जालसाजी करने वाला आरोपी गया जेल

Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The accused who committed fraud of crores of rupees by opening a fake trading company went to jail
बिहार प्रांत के सिवान जिले के बलिया गांव निवासी बताया जा रहा आरोपी
विज्ञापन

मकान मालिक व जालसाजी के शिकार लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
गोरखपुर। कैंट थाने के सिंघड़िया इलाके में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की जालसाजी के आरोपी सुशांत कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया। एक रोज पहले उसे मकान मालिक की सूचना पर पादरी बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के सिवान जिले के दरौली थाने के बलिया गांव निवासी सुशांत कुमार ने सिंघड़िया इलाके के श्रीराम सिटी में एक ऑफिस खोला था। जुलाई 2024 में उसने कंपनी शुरू की था। उसने ट्रेडिंग में हाथ आजमाने वालों को 15 प्रतिशत हर महीने रिटर्न का लालच दिया था। साथ ही साढ़े तेरह महीने में रुपये डबल होने की बात कही थी। उसकी ठगी का शिकार हुए पीड़ित राम सिंह बेदी ने बताया कि शुरू के दो-तीन महीने उसने भरोसा जीतने के लिए रुपये भी दिए। भरोसा बढ़ा तो लोन लेकर और रुपये निवेश कर दिए। बताया कि अब तक कुल 25 लाख रुपये कंपनी में लगा चुके हैं। आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से रिटर्न आना बंद हो गया था। उसने अपना नंबर बंद कर लिया और कार्यालय पर ताला लग गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंचे मीना सिंह ने नौ लाख, संदीप श्रीवास्तव ने छह लाख, व्यास करण ने एक लाख, राजकुमार ने 10 लाख 50 हजार, राजबहादुर यादव ने पांच लाख 10 हजार, बलराम ने दो लाख्, संतोष कुमार मौर्य सहित करीब 50 लोगों ने दांव लगाने की बात बताई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम वह पादरी बाजार इलाके में किराए का मकान खाली कर भागने की फिराक में था। मकान मालिक ने उसे रोकने की कोशिश की तो बहसबाजी हो गई। मकान मालिक ने ही पुलिस को सूचना दी। पादरी बाजार चौकी की पुलिस उसे शाहपुर थाने पर ले आई। यहां पर जालसाजी के शिकार करीब 50 लोग भी पहुंच गए। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा कि मामला कैंट थाने से जुड़ा था, इसलिए आरोपी को कैंट थाने पर भेज दिया गया है। कैंट पुलिस ने आरोपी को जिले भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed