फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The accused of stealing the ring of a hospitalized woman has been identified

Gorakhpur News: अस्पताल में भर्ती महिला की अंगूठी चोरी करने के आरोपी की हुई पहचान

Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The accused of stealing the ring of a hospitalized woman has been identified
कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की थी घटना
विज्ञापन

गोरखपुर। इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की सोने की अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में छापा मार रही है।

पीड़िता के चिकित्सक बेटे डॉ. राजीव पांडेय की तहरीर पर कैंट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना 14 अगस्त की है, जब महादेवपुरम कॉलोनी निवासी डॉ. राजीव की मां उषा पांडेय को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके हाथ से पहनी हुई सोने की अंगूठी अचानक गायब हो गई। परिजनों को शक है कि अंगूठी नर्सिंग स्टाफ ने उतारी है। उस समय रोगी की हालत नाजुक थी, जिससे परिवार का ध्यान इस ओर नहीं गया। अगले दिन जब स्वास्थ्य और बिगड़ा तो मरीज को लखनऊ रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर परिजनों को अंगूठी की चोरी का पता चला। मामले की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वीडियो में वारदात कैद मिली है और पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed